Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि दुर्घटना बुढ़ाना थाना क्षेत्र अंतर्गत भसाना गांव के पास बुढ़ाना रोड पर उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग मुजफ्फरनगर से आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए इदरीस (60) और साजिद (24) एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि फरमान (26), मोमिन (25) और तीन साल की बच्ची अल्लो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया।

अत्री ने बताया कि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि