Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के सीएमडी का पद संभाला

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली-स्थित अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभाल लिया है।

उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।

जयकुमार खनन क्षेत्र के पेशेवर हैं। उन्हें भारत और विदेशों में मशीनीकृत भूमिगत और खुले कोयला और लिग्नाइट खनन कार्यों का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स ने बयान में कहा कि एनसीएल में शामिल होने से पहले, वह कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (तकनीकी) परिचालन के पद पर कार्यरत थे।

निदेशक (तकनीकी) के रूप में उनके नेतृत्व में, एसईसीएल ने खदान के आधुनिकीकरण और मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए कोयला उत्पादन, उठाव और ओबी हटाने में रिकॉर्ड हासिल किया।

बयान में कहा गया है कि एसईसीएल में, उन्होंने सौर ऊर्जा, हरित परिवहन, कोयला गैसीकरण और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्रों में स्थिरता पहल का नेतृत्व किया और कोयला नमूनाकरण में प्रौद्योगिकी-आधारित स्वचालन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया।

जयकुमार ने अपने करियर की शुरुआत सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड से की। वहां उन्होंने मशीनीकृत भूमिगत और खुली खदानों में विभिन्न पदों पर काम किया।

इसके बाद, एनएलसी इंडिया लिमिटेड में जाने से पहले उन्होंने इंडोनेशिया में एक कोयला खदान में खनन कार्यों का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने कई परिचालन और तकनीकी पदों पर कार्य किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय