नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,416 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 989 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,192 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.51 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश