Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पश्चिम बंगाल: हुमायूं कबीर के बेटे ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

कबीर के रेजीनगर सीट से इस्तीफा देने और नवदा सीट अपने पास रखने का फैसला करने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोनों सीट पर जीत हासिल की थी।

रेजीनगर और नंदीग्राम सीट के लिए उपचुनाव छह अक्टूबर को होंगे और मतों की गिनती नौ अक्टूबर को होगी।

नामांकन दाखिल करते समय आजाद के साथ उनके पिता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कबीर की जीत के अंतर की बराबरी करना एक चुनौती होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है जिस अंतर से मेरे पिता ने इस सीट से चुनाव जीता था उसे हासिल करना एक चुनौती होगी।’’

कबीर ने रेजीनगर में अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिद्वंद्वी को लगभग 59,000 मतों से हराया था।

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने को लेकर हुए विवाद के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्हें निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने दिसंबर 2025 में एजेयूपी बनाई थी।

भाषा सुरभि माधव

माधव