Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मुख्यमंत्री विजय बृहस्पतिवार को पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना होंगे

चेन्नई, 9 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह एक सप्ताह की यात्रा के दौरान दुबई और फिर लंदन जाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार रात 10 बजे चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एमिरेट्स की वाणिज्यिक उड़ान से दुबई के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दुबई से लंदन जाएंगे।

राज्य सरकार के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के सचिवों और निजी सहायकों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ रहेगा।

यह दौरा राज्य के उद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। चूंकि यह आधिकारिक दौरा है, इसलिए विदेश यात्रा का पूरा खर्च उद्योग विभाग के माध्यम से तमिलनाडु सरकार वहन करेगी।

विजय के रवाना होने से पहले बुधवार सुबह 11 बजे चेन्नई हवाई अड्डा परिसर में विभिन्न एजेंसियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भाषा शफीक नरेश

नरेश