Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अजितेश संधू ने चेन्नई ओपन गोल्फ में दो शॉट की बढ़त बनाई

चेन्नई, नौ सितंबर (भाषा) अजितेष संधू ने बुधवार को यहां दूसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर के साथ चेन्नई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दो शॉट की बढ़त बना ली।

चंडीगढ़ के 37 साल के संधू का कुल स्कोर 13 अंडर 131 है। दिन की शुरुआत संयुक्त रूप से बढ़त के साथ करने वाले संधू ने दूसरे दौर में आठ बर्डी की लेकिन दो बोगी भी कर गए जिससे उनका स्कोर छह अंडर रहा।

संधू ने पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे चेक गणराज्य के स्टेपन दानेक पर दो शॉट की बढ़त बना ली है। दानेक ने छह बर्डी और दो बोगी से चार अंडर 68 का स्कोर बनाया। वह कुल 11 अंडर के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली के राशिद खान (68) 10 अंडर 134 के कुल स्कोर के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता