Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जूनियर महिला एशिया कप : भारत ने चीन को ड्रॉ पर रोका, क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा

मोकी (चीन), नौ सितंबर (भाषा) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बुधवार को जूनियर एशिया कप के अपने अंतिम एलीट पूल मुकाबले में चीन के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला जिससे क्वार्टरफाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

इस परिणाम के बाद भारत तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर पूल चरण में अजेय रहा। बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारत ने एलीट पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

चीन ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और लगातार भारतीय हाफ में हमले करते हुए डिफेंस पर दबाव बनाया।

मेजबान टीम को शुरुआती दौर में एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारत ने शानदार बचाव करते हुए चीन को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया।

दोनों टीम ने लगातार प्रयास किए लेकिन इसके बावजूद कोई भी टीम विपक्षी डिफेंस को नहीं भेद सकी और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

भारत और चीन को एक-एक अंक मिला। दोनों टीमों ने तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ एलीट पूल चरण का समापन 10-10 अंकों के साथ किया।

हालांकि, बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारत ने एलीट पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत बृहस्पतिवार को होने वाले पहले क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर