Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ओडिशा के भद्रक में पिता ने 26 वर्षीय बेटे की हत्या की

भद्रक, नौ सितंबर (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में बुधवार को 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके पिता ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुनीदा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र के बीच आर्थिक मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब चार दिन पहले दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने दोनों को थाने बुलाकर अलग-अलग रहने की सलाह दी थी।

हालांकि, इसके बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि रवि साहू ने अपनी बहू को घर के अंदर बंद कर दिया और अपने बेटे विकास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने रवि को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

भद्रक ग्रामीण थाने के आईआईसी सुब्रत दास ने कहा, “घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।”

भाषा तान्या नरेश

नरेश