Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 11 उग्रवादियों को मार गिराया

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के खारान और वाशुक जिलों में छह और सात सितंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाए गए।

आईएसपीआर ने बताया कि छह सितंबर को खारान जिले में सुरक्षा बलों ने सड़क अवरोधक लगाने और यातायात बाधित करने की कोशिश कर रहे उग्रवादियों को रोक दिया। इसने बताया कि इस दौरान हुई मुठभेड़ में आठ उग्रवादी मारे गए।

सेना ने कहा कि सात सितंबर को वाशुक जिले में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उनके ठिकाने को निशाना बनाया।

सेना ने बताया कि गोलीबारी में तीन उग्रवादी मारे गए, जबकि सुरक्षा बलों ने 2.9 टन ऐसा सामान बरामद किया जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बनाने में किया जा रहा था।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश