Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली पुलिस ने अलीगढ़ में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकार दी।

उनके मुताबिक, सोनू दरियापुर गिरोह के एक कथित सदस्य को देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था और उससे पूछताछ में इस अवैध इकाई का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अनुराग उर्फ हन्नी (22) को दो सितंबर को एक गुप्त सूचना के बाद नरेला इलाके से पकड़ा गया था।

उनके मुताबिक, उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान, अनुराग ने खुलासा किया कि उसने कट्टा अलीगढ़ के तालसपुर खुर्द में सक्रिय अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता से खरीदा था।

पुलिस ने बताया कि खुलासे के आधार पर, एक पुलिस टीम ने तालसपुर खुर्द में एक घर पर छापेमारी की, जहां छत पर अवैध हथियार निर्माण करने की व्यवस्था थी।

पुलिस ने कहा कि परिसर से सात देसी कट्टे और आठ मिमी कैलिबर के 20 कारतूस बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि सात में से छह कट्टे अर्ध-निर्मित स्थिति में थे, जिससे पता चलता है कि स्थल पर आग्नेयास्त्रों का अवैध निर्माण चल रहा था।

भाषा नोमान नोमान प्रशांत

प्रशांत