Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पुंछ में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मेंढर/जम्मू, नौ सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कक्षा सात की एक छात्रा के साथ कैब चालक और उसके दोस्त द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने समेत संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर गुरसाई पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी छह सितंबर को घर लौटते समय जाहूर मुश्ताक उर्फ सोनू द्वारा चलायी जा रही कैब में सवार हुई थी। आरोप है कि सोनू उसे अपने दोस्त मोहम्मद इरफान के साथ अपने घर ले गया।

अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश