Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

निसान दिल्ली-एनसीआर में बिक्री नेटवर्क बढ़ाकर 24 टचपॉइंट करेगी

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करते हुए टचपॉइंट की संख्या दोगुना से अधिक 24 करने जा रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि सितंबर महीने के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 13 नए टचपॉइंट शुरू किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में उसके शोरूम एवं सर्विस सेंटर की संख्या बढ़कर 24 हो जाएगी जो फिलहाल 11 हैं।

कंपनी ने बताया कि इस विस्तार योजना के तहत दिल्ली के मथुरा रोड पर बुधवार को नए शोरूम 'ब्राइट निसान' की शुरुआत हुई।

इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क का विस्तार ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और बिक्री एवं सेवा सुविधाओं को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

निसान फिलहाल भारतीय बाजार में मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेक्टॉन के रूप में तीन मॉडल की बिक्री कर रही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय