Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि59: दिल्ली अदालत लीड इमारत ढही

इमारत हादसा: अदालत ने भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और एक ठेकेदार को बुधवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।

दि40: न्यायपालिका एनसीईआरटी न्यायपालिका

न्यायपालिका आलोचना के विरूद्ध नहीं, बल्कि बिना जानकारी के किये गए दावों के खिलाफ है: न्यायालय

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि न्यायपालिका आलोचना के खिलाफ नहीं है और न ही वह हो सकती है, लेकिन ऐसी आलोचना सही मंच पर और निष्पक्ष व तर्कसंगत तरीके से की जानी चाहिए।

दि44: ईसी भाजपा कांग्रेस खर्च

पांच राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,473 करोड़ रुपये मिले, कांग्रेस से सात गुना से भी अधिक

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग में जमा किये गए खर्च के ब्योरे के अनुसार, इस साल की शुरूआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को अपने केंद्रीय मुख्यालय में लगभग 1,473 करोड़ रुपये मिले, जो कांग्रेस को उसकी केंद्रीय और प्रदेश इकाइयों से मिले कुल 207 करोड़ रुपये से सात गुना से भी अधिक रकम है।

प्रादे111: झारखंड एसआईआर अफगान नागरिक

अफगान नागरिकों ने झारखंड की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया, जांच शुरू

जमशेदपुर/रांची: झारखंड के जमशेदपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान तीन अफगान नागरिकों ने कथित तौर पर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे51: तेलंगाना विस बीआरएस लीड निलंबित

तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के 22 विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 22 सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

वि24: श्रीलंका राजनाथ लीड दिसानायके

राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मिलकर काम करने पर जोर

कोलंबो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वि30: यमन जेल हमला

यमन जेल पर हमले में मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई, सात लोग लापता

काहिरा: हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं।

अर्थ39: लीड शेयर

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 813 अंक टूटकर तीन माह के निचले स्तर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स 813 अंक लुढ़क कर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 23,450 अंक के नीचे फिसल गया।

अर्थ33 लीड अदाणी एयरपोर्ट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स एक अरब डॉलर जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बनी

नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी की हवाई अड्डा कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स वैश्विक एवं घरेलू निवेशकों के एक समूह से करीब एक अरब डॉलर की नई इक्विटी पूंजी जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बन गई है।

खेल16: खेल तीरंदाजी पैरा सीरीज भारत

भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के आखिरी दिन दो स्वर्ण, चार कांस्य जीते

अहमदाबाद: मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज के तीसरे चरण का अंत आखिरी दिन बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ किया ।

खेल11 खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन

शेल्टन ने अल्काराज का विजय अभियान रोका, सबालेंका और पेगुला भी सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क: बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि26: स्वीडन अमीरी

‘समतावादी’ स्वीडन में पूंजीपतियों और संपत्ति अर्जित करने को लेकर नजरिया बदल रहा

लुंड (स्वीडन): समानता और सादगी स्वीडन की सामाजिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। वहां ‘जांतेलागेन’ नाम की एक धारणा भी प्रचलित है, जो कहती है कि किसी व्यक्ति को खुद को दूसरों से बेहतर नहीं समझना चाहिए।

वि22: एआई रेडियो स्पेक्ट्रम

एआई की मदद से रेडियो स्पेक्ट्रम की कमी दूर करने की कोशिश, साझा इस्तेमाल से बढ़ेगी उपलब्धता

कोलंबस: जब भी कोई व्यक्ति फोन कॉल या वीडियो कॉल या वीडियो स्ट्रीम करता है या वाई-फाई से जुड़ता है तो उसका उपकरण हवा के जरिए अदृश्य संकेत भेजता और प्राप्त करता है। इसी तरह बेबी मॉनिटर, गैराज का दरवाजा खोलने वाले उपकरण, जीपीएस, मौसम पर नजर रखने वाले उपग्रह और विमानों की सुरक्षित आवाजाही में मदद करने वाले रडार भी इसी अदृश्य संसाधन यानी रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते हैं।

सुमित प्रशांत

प्रशांत