Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

विश्व चैम्पियनशिप चयन ट्रायल में भागीदारी की विनेश की याचिका पर अदालत ने डब्ल्यूएफआई से पूछा रूख

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहलवान विनेश फोगाट की उस याचिका पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का रूख जानना चाहा है जिसमें विनेश ने सीनियर विश्व चैम्पियनशिप 2026 के लिये महिला वर्ग के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मांगी है ।

न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने डब्ल्यूएफआई के वकील से इस मामले पर निर्देश लेकर आने को कहा है । मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी ।

फोगाट ने एक लंबित याचिका में अपनी याचिका के जरिये डब्ल्यूएफआई के सात सितंबर के उस सर्कुलर के अमल और लागू होने पर रोक लगाने की भी मांग की जिसमें चयन ट्रायल के लिए योग्यता के नियम तय किए गए थे। ये ट्रायल 14 सितंबर को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने हैं।

यह नई याचिका मुख्य याचिका के तहत दायर की गई थी जिसमें विनेश ने गर्भावस्था और मातृत्व अवकाश के बाद प्रतिस्पर्धी खेलों में लौटने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए एक निष्पक्ष और व्यवस्थित ढांचा बनाने की मांग की है।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर