Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

यमन जेल पर हमले में मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई, सात लोग लापता

काहिरा, नौ सितंबर (एपी) हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं।

इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को नये सिरे से हमले किये।

यह जेल सोमवार को तब ध्वस्त हो गई जब गठबंधन ने उत्तरी जौफ प्रांत के रणनीतिक शहर हाजम को निशाना बनाया। इसके बाद हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिसमें 73 लोग घायल हो गए।

जौफ में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक हसन सबौला ने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है और बचाव दल सात लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ ने सबौला के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने पति से मिलने गई थी।

इस बीच, सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार तड़के मारिब और जौफ प्रांतों में हूती सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

एपी

शफीक पवनेश

पवनेश