Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

महाराष्ट्र सरकार दिसंबर तक भूमि स्वामित्व अधिनियम लाएगी: मंत्री

(इंट्रो में सुधार के साथ)

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार संपत्ति के मालिकाना हक का पक्का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने और ज़मीन से जुड़े विवादों को कम करने के लिए दिसंबर तक भूमि स्वामित्व अधिनियम लाएगी।

बावनकुले ने राजस्व विभाग के आधुनिकीकरण पर एक प्रेसवार्ता में कहा कि इससे महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जो ऐसा कानून लागू करेगा, जिसके तहत संपत्ति स्वामित्व अधिकार सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के लगभग 80 देशों में ऐसा कानून है, लेकिन भारत के किसी भी राज्य में अभी ऐसा कोई कानून नहीं है। हम दिसंबर में भूमि स्वामित्व अधिनियम लाने की योजना बना रहे हैं।’’

बावनकुले ने कहा कि प्रस्तावित प्रणाली के तहत एक संपत्ति कार्ड दिया जाएगा, जिसमें संपत्ति की अवस्थिति, कीमत, माप और स्वामित्व अधिकार जैसी पूरी जानकारी होगी।

उन्होंने कहा कि संपत्ति कार्ड पर एक क्यूआर कोड भी होगा, जिससे संपत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी देखी जा सकेगी।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

पवनेश