Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नॉर्वे ने महाराजा हेराल्ड पंचम को अंतिम विदाई दी

ओस्लो, नौ सितंबर (एपी) नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर हजारों लोग एकत्र हुए।

शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल तक महाराजा हेराल्ड पंचम की शव यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। हेराल्ड पंचम के पुत्र और देश के नए महाराजा हाकोन अष्टम तथा शाही परिवार के अन्य सदस्य उनके ताबूत के पीछे पैदल चल रहे थ। ताबूत लाल शाही ध्वज में लिपटा हुआ था।

महाराजा हेराल्ड पंचम का 28 अगस्त को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह यूरोप के किसी देश के सबसे उम्रदराज महाराजा थे, जिन्होंने 35 साल तक नॉर्वे पर शासन किया। उनके अंतिम संस्कार में यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों से आए राजपरिवारों के सदस्यों तथा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

एपी पारुल अविनाश

अविनाश