Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

निःसंतान दंपति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की

प्रतापगढ़ (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा गांव में बुधवार को एक निःसंतान दंपति ने कथित तौर पर विषक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा के निवासी सुभाष तिवारी (60) व उसकी पत्नी सपना तिवारी (55) निःसंतान थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने आज बुधवार को कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित किया और सपना को एसआरएन हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर अमित

अमित