Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

भारत इनोवेट्स : प्रह्लाद जोशी ने अवाना कैपिटल, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स के अधिकारियों से मुलाकात की

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अवाना कैपिटल और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। दोनों संस्थान शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख नवाचार कार्यक्रम ‘भारत इनोवेट्स’ से जुड़े हुए हैं।

जोशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र पर सार्थक चर्चा के लिए शिक्षा मंत्रालय के ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम से जुड़े अवाना कैपिटल की अंजलि बंसल और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स के निवेशक अनंत विदुर पुरी से मुलाकात की।”

उन्होंने लिखा, “हमारा लगातार जुड़ाव निवेशकों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को साथ लाने के महत्व को दर्शाता है। पिछली बातचीत के बाद उनसे फिर से जुड़ना और उनके विचार सुनना उत्साहजनक था। हमने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और उभरते उद्यमियों एवं निवेशकों के लिए बेहतर अवसर पैदा करने के बारे में अहम जानकारी और सुझाव साझा किए।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस साल जून में पेरिस में ‘भारत इनोवेट्स’ के पहले संस्करण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

‘भारत इनोवेट्स 2026’ ने भारत के ‘डीप टेक’ पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करते हुए देश के बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला था। इस कार्यक्रम में 120 भारतीय नवोन्मेषकों, 15 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों और 500 से ज्यादा वैश्विक हितधारकों ने हिस्सा लिया, जिनमें वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), उद्योग जगत के प्रमुख और अग्रणी वेंचर कैपिटल फर्म शामिल थीं।

‘भारत इनोवेट्स 2026’ में एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण सहित 13 अहम क्षेत्रों में हुई तरक्की को प्रमुखता से दर्शाया गया था।

भाषा पारुल माधव

माधव