Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

थाईलैंड की बाल वाटिका में बंदूकधारी ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

बैंकॉक, नौ सितंबर (एपी) थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में बुधवार को एक बंदूकधारी ने स्कूल की इमारत के अंदर बाल वाटिका की एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान 44 बच्चों और तीन अन्य शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह गोलीबारी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैंकॉक से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत स्थित ‘नोंगपललाई म्यूनिसिपल किंडरगार्टन’ की एक इमारत के अंदर हुई।

चोनबुरी प्रांतीय सरकार के अनुसार, सभी 44 विद्यार्थी सुरक्षित रहे और गोलीबारी के बाद उन्हें अन्य शिक्षकों के साथ स्कूल से बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गया। ऐसा संदेह है कि वह मृतक शिक्षिका का पति है। पुलिस ने उसके ठिकाने को घेर लिया है।

चोनबुरी के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि गवर्नर नारित निरामाइवोंग ने स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही, विद्यार्थियों और स्कूल के कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता देने के लिए विशेषज्ञों को उपलब्ध रहने को कहा है।

अगस्त में 14 वर्षीय एक छात्र ने अपने हाई स्कूल और घर में गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी। घटना में 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद थाईलैंड में स्कूलों की सुरक्षा और बंदूक हिंसा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। माना जाता है कि गोलीबारी के बाद छात्र ने खुद भी जान दे दी थी।

एपी गोला नरेश

नरेश