Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

असम में 23 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, नौ सितंबर (भाषा) असम के कछार जिले में 23 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर इस सिलसिले में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि कछार पुलिस ने लखीपुर के शिवपुर में एक ट्रक में छिपा कर रखी गईं 23 करोड़ रुपये मूल्य की 2.3 लाख याबा गोलियां जब्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने इस निर्णायक कार्रवाई के लिए असम पुलिस की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

याबा गोलियों को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाली दवा है। यह मादक पदार्थ देश में अवैध है, क्योंकि इसमें मेथमफेटामीन और कैफीन होता है। मेथमफेटामीन को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में रखा गया है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा