Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर म्यांमा के नागरिक पकड़े गए, दो करोड़ रु का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

तिरुवनंतपुरम, नौ सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर म्यांमा के दो नागरिकों को पकड़ा और उनके कब्जे से करीब दो करोड़ तीन लाख रुपये का 5.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार यात्रियों की पहचान यू यू खाइंग (32) और मिन जॉ हेन (36) के रूप में हुई है।

दोनों यात्री आठ सितंबर को रात 10 बजकर नौ मिनट पर सिंगापुर से एक उड़ान के जरिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।

जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को यात्रियों के दो बैग में छिपाकर रखा गया प्रतिबंधित सामान मिला।

उन्होंने बताया कि बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे का कुल वजन 5.8 किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ तीन लाख रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश