Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

द्रमुक ने मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

चेन्नई, नौ सितंबर (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने बुधवार को तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए मदुरांतकम और धारापुरम की आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

यहां द्रमुक मुख्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की विधिक शाखा के संयुक्त सचिव और एग्मोर के पूर्व विधायक आई. पारंथमन को मदुरांतकम (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह, धारापुरम (आरक्षित) सीट से एस. सुगन्या को उम्मीदवार बनाया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ ही मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया नौ से 16 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है। छह अक्टूबर को उपचुनाव के बाद नौ अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव