Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हमले में पुलिसकर्मी की मौत

पेशावर, नौ सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने पुलिस के एक गश्ती दल को निशाना बनाया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

यह घटना करक जिले के शताकाई बांध इलाके में हुई।

पुलिस दल सबीराबाद थाने के तहत आने वाले इलाके में जब गश्त कर रहा था तब ही उस पर हमला किया गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया।

अज्ञात हमलावरों के हमले में कांस्टेबल जफरान की मौत हो गई जबकि कांस्टेबल मोहम्मद इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज' (पीआईसीएसएस) के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में अगस्त में 54 आतंकवादी हमले हुए जबकि जुलाई में 36 हमले हुए थे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव