Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हुई, बचाव कार्य जारी

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, नौ सितंबर (भाषा) नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के एक समाचार बुलेटिन के अनुसार, बचाव दल कम से कम 589 विदेशी नागरिकों सहित 5,326 लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

बचाव टीमों ने चितवन जिले से 363, नवलपरासी पूर्व से 226, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए हैं।

इसी तरह, रसुवा जिले से 174, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अब तक 102 शवों की शिनाख्त हो पाई है और उन्हें परिजनों को सौंपा जा चुका है।

सुरक्षाकर्मियों ने पहचान में आसानी के लिए डीएनए नमूने एकत्र करने सहित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 1,147 अज्ञात शवों को दफना दिया गया है।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई।

चीन में मीडिया की खबरों के अनुसार इस आपदा में चीन में भी कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा