Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सड़क के गड्ढे ने ली डिलीवरी बॉय की जान, बाइक फिसलने से हुआ हादसा

नोएडा, नौ सितंबर (भाषा) सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हुए हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाना ईकोटेक-प्रथम के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी शिवम (24) डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। मंगलवार शाम वह डिलीवरी देकर घर लौट रहे थे, तभी घरबरा गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में शिवम के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा