Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

फिरोजाबाद में टीन शेड गिरने से घायल व्यक्ति की नोएडा के अस्पताल में मौत

नोएडा, नौ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बारिश के दौरान टीन का शेड गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की बुधवार को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी राकेश बाबू (55) तेज बारिश से बचने के लिए टीन के एक शेड के नीचे चले गए थे। इसी दौरान शेड अचानक गिर गया, जिससे उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायल राकेश बाबू को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा