Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

लुधियाना में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त; वाल्मीकि संगठनों ने ‘बंद’ का आह्वान किया

लुधियाना, नौ सितंबर (भाषा) पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक स्थित डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को लुधियाना बंद का आह्वान किया।

यह घटना मंगलवार शाम की है जब कुछ व्यक्तियों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, जिससे वाल्मीकि समुदाय में भारी रोष फैल गया।

‘बंद’ के आह्वान के बाद लुधियाना में कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के सदस्य बुधवार को जालंधर बाईपास के पास एकत्र हुए, नारेबाजी की और प्रतिमा की तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा