Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

आर्सिल ने बड़े निवेशकों से जुटाए 220 करोड़ रुपये, आईपीओ अभिदान के लिए खुला

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले बड़े (एंकर) निवेशकों से 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बड़े निवेशकों को 139 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.58 करोड़ शेयर आवंटित किए गए। यह आईपीओ के 132-139 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है।

गोल्डमैन सैक्स इंडिया एसेट मैनेजमेंट कंपनी, व्हाइटओक कैपिटल, बंधन म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड, ग्रो म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, सोसाइटी जेनरल, बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए और इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज एशिया से यह राशि जुटाई गई।

आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। यह पूरी तरह 5.27 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे।

इस निर्गम में केवल बिक्री पेशकश शामिल है, इसलिए आर्सिल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयर बिक्री से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका