Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सबालेंका और पेगुला अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (एपी) एरिना सबालेंका को जब लग रहा था कि अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब और महिला वर्ग में नंबर एक रैंकिंग बनाए रखने का उनका सपना टूट रहा है तब उन्होंने साबित किया कि वह आखिर तक हार मानने वाली नहीं हैंं।

सबालेंका ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को 7-6 (1), 3-6, 7-6 (10-7) से हराकर अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना जेसिका पेगुला से होगा।

सबालेंका ने मैच के बाद कहा, ‘‘क्या जबरदस्त मुकाबला था। वह क्या शानदार खिलाड़ी है। एक समय तो मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। इससे मुझे थोड़ा सहज होने और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।’’

सबालेंका के लिए नंबर एक की रैंकिंग बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। उन्हें अब पेगुला की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। इस तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 26वीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।

सबालेंका ने 2024 के फाइनल और पिछले साल सेमीफाइनल में पेगुला को हराया था।

पुरुषों का पहला क्वार्टर फाइनल भी टाईब्रेकर तक गया, जिसमें नंबर 11 फ्रांसिस टियाफो ने एलेक्स मिशेलसेन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया।

एपी

पंत

पंत