Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

गाजा में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), नौ सितंबर (एपी) गाजा में मंगलवार को इजराइली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बच्चे समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नासिर अस्पताल के अनुसार, यह गोलीबारी खान यूनिस के पूर्व में विस्थापित फलस्तीनियों के लिए बनाए गए तंबुओं पास हुई। इस घटना में 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

अस्पताल ने बताया कि खान यूनिस के दक्षिण में इजराइली गोलीबारी में 69 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों की मौत ‘येलो लाइन’ के फलस्तीनी हिस्से में हुई। यह रेखा गाजा में इजराइली सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों को अलग करती है।

विभाजन रेखा के पास रहने वाले फलस्तीनियों को इजराइली गोलीबारी के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, अल-अवदा अस्पताल के मुतबिक, नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुए इजराइली हमले में 10 लोग घायल हो गए।

कई इलाकों के निवासियों ने बताया कि उन्हें इलाका खाली करने की चेतावनी मिली थी जिसके बाद खान यूनिस, बुरेज शरणार्थी शिविर और गाजा शहर में हमले किए गए।

इजराइली सेना ने इन हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

एपी प्रचेता वैभव

वैभव