Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव रहा।

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गई हैं। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर में कमजोरी ने रुपये की गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 94.80 पर खुला। फिर 94.95 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को 18 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.76 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500.25 अंक टूटकर 75,060.61 अंक पर और निफ्टी 129.40 अंक फिसलकर 23,506.10 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 123.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका