Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी से जुड़े परिसरों पर ईडी के छापे

बेंगलुरु, नौ सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का शहर के ‘डॉलर्स कॉलोनी’ इलाके में स्थित परिसर भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह एक नयी जांच है और इसका जारकीहोली के बहनोई एवं आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है।

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा

गोला वैभव

वैभव