Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ईरानी हमले की कोशिश के बाद अमेरिका का पलटवार, कई तेल टैंकर को बनाया निशाना

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले की कोशिशों के जवाब में ईरान के कई तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह वाशिंगटन और तेहरान के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की ताजा कड़ी है। दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद तेल टैंकरों के चालक दल को तुरंत अपने जहाज छोड़ने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में इन जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित इस चेतावनी में कहा गया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसमें कुवैत और बहरीन पर अमेरिकी बलों को अपने यहां ठहरने की अनुमति देने और इन हमलों में सहायता करने का आरोप लगाया गया।

रिवोल्यूशनरी गार्ड ने टैंकरों के चालक दल को चेतावनी दी कि वे उन्हें तुरंत छोड़ दें। उसने कहा कि इन जहाजों को ‘‘निशाना बनाया जाएगा।’’

एपी गोला शोभना

शोभना