Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

‘आशा फॉरएवर’: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत “आशा फॉरएवर” जारी किया।

इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि महान गायिका असीम ऊर्जा और उत्साह की मिसाल थीं तथा उनकी प्रस्तुतियों के दौरान जीवन के प्रति उनका जुनून और प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई देता था।

इस अवसर पर रहमान, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले, भोसले परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे।

फडणवीस ने कहा कि आशा भोसले का पूरा जीवन आनंद, उत्साह और जीवंतता से भरा रहा और उन्होंने कहा कि “आशा फॉरएवर” उनके लिए एक सुंदर संगीतमय श्रद्धांजलि है।

आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। उन्होंने 12 अप्रैल, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि