Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके करीबी सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिन में हजारे से मुलाक़ात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

हजारे के सहयोगी ने कहा, ‘‘अन्ना आज काफी तरोताजा दिखे और उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। उनके भोजन लेने में भी सुधार हुआ है। उन्हें अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जानी चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि हजारे को अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह भी दी गई है।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे 89 वर्षीय अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण के संकेत मिले थे।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत