Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

संकट के समय भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: राजनाथ सिंह

कोलंबो, आठ सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत संकट के समय हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा इतिहास, संस्कृति और आस्था पर आधारित हैं।

तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूत नींव हैं।

सिंह ने कहा, “जब भी इस द्वीपीय देश पर कोई संकट आएगा, भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

उन्होंने भारतीय प्रवासियों को दोनों देशों के बीच ‘‘सेतु’’ बताते हुए कहा कि वे मित्रता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सिंह ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 2026-27 की पहली तिमाही में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 2014 के 45 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 79 लाख करोड़ रुपये हो गया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माता भी बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में 38 देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं, जिनमें आठ प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते शामिल हैं।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर उन्होंने कहा कि यह समझौता विशाल ईयू बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराता है और भारत की बढ़ती कूटनीतिक और आर्थिक क्षमताओं को दर्शाता है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत