Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

केंद्रीय मंत्री किंजारापु ने जयपुर हवाई अड्डे के उड़ान यात्री कैफे का वीडियो साझा किया

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने जयपुर के अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर देय सेवाओं की प्रशंसा वाले एक विदेशी यात्री के वीडियो को मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया।

मंत्री ने इस वीडियो को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘10 रुपये में चाय, 10 रुपये में पानी की बोतल… 20 रुपये में कॉफी और 20 रुपये में स्नैक्स। ... वो भी हवाई अड्डे पर! हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।’’

उन्होंने जयपुर हवाई अड्डे के ‘उड़ान यात्री कैफे’ का भी इसमें जिक्र किया है।

विदेशी यात्री ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही चाय, पानी, कॉपी आदि खाद्य सामग्री की बेहद कम कीमतों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हवाई अड्डे में आमतौर पर 100 रुपये में मिलने वाली चीज आप यहां 10 से 20 रुपये में खरीद सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तहत एक सरकारी पहल है। इसके तहत हवाई अड्डे पर बने कैफे में किफायती दरों पर चाय, कॉफी, पानी व स्नैक्स बेचे जाते हैं।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि