Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सत्य निकेतन हादसा: कैंडल मार्च के दौरान तहसीन पूनावाला को हिरासत में लिया गया

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला और दो अन्य लोगों को मंगलवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे सत्य निकेतन में इमारत ढहने से जान गंवाने वाले के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूनावाला को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है।

पूनावाला ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें अभिनय और कुलदीप जनसंघ के साथ पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च निकालते समय हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि तीनों को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।

सत्य निकेतन इलाके में एक पीजी इमारत के ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत