Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पंजाब के होशियारपुर में भीख मांगने के लिए मजबूर किए गए छह बच्चों को बचाया गया

होशियारपुर (पंजाब), आठ सितंबर (भाष) बाल भिक्षावृत्ति रोधी कार्यबल ने जिले के विभिन्न स्थानों से छह बच्चों को बचाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ के अंतर्गत पांच और आठ सितंबर को किये गए निरीक्षण के दौरान इन बच्चों को बचाया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में कार्यबल ने होशियारपुर शहर में हनुमान मंदिर और शनि मंदिर के पास तथा फूड स्ट्रीट में जांच की। इसके अलावा दसूया के मुख्य बाजार और बस स्टैंड पर भी जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनि मंदिर के पास से भीख मांगने के लिए मजबूर किए गए एक बच्चे को बचाया गया, जबकि पांच अन्य बच्चों को मुख्य सब्जी मंडी से बचाया गया।

सभी छह बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बच्चों को ‘परामर्श’ दिया और उन्हें बाल गृह में दाखिल कराने का आदेश दिया।

बाल संरक्षण अधिकारी ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कोई बच्चा भीख मांगते या बाल मजदूरी करते हुए दिखाई दे तो वे ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ पर फोन करें।

अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए पंजाब सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, होशियारपुर या चाइल्ड हेल्पलाइन से प्राप्त की जा सकती है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत