Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया तथा सफदरजंग वेधशाला में यह 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई।

आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार से बारिश की वापसी की संभावना है और इस दौरान शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।

पालम में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। रिज में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि आयानगर में यह 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में यह 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।

रिज में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है, जबकि आया नगर में यह 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।

आईएमडी ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बारिश के कारण कई दिनों तक संतोषजनक श्रेणी में रहने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार शाम शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत