Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जीसीएल: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने शीर्ष पर चल रहे अल्पाइन एपीएल पाइपर्स को हराया

बेंगलुरु, आठ सितंबर (भाषा) दो बार की चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने मंगलवार को ‘ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल)’ में शीर्ष दो स्थानों की दौड़ को रोमांचक बना दिया जब टीम ने शीर्ष पर चल रहे अल्पाइन एपीएल पाइपर्स को हरा दिया जबकि गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने भी नाटकीय जीत दर्ज की।

चार मुकाबलों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने पाइपर्स को 10-4 से हराया। चेक मुंबई मास्टर्स ने फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को 11-6 से हराकर अपना शानदार अभियान जारी रखा।

टूर्नामेंट के अब तक के सबसे नाटकीय मुकाबले में गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने पीबीजी अलास्का नाइट्स को 12-8 से हराया। इस मुकाबले में सभी छह बोर्ड पर नतीजा निकला।

अब अल्पाइन एपीएल पाइपर्स और चेक मुंबई मास्टर्स के नौ-नौ मैच अंक और 47-47 गेम अंक हैं। हालांकि, दोनों टीम के बीच हुआ मुकाबला जीतने के कारण पाइपर्स अंक तालिका में शीर्ष पर है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द