Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

राजस्थान, उप्र, तेलंगाना के आईटीआई क्लस्टर के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) 'प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगारपरकता परिवर्तन योजना-उन्नत आईटीआई' (पीएम-सेतु) की राष्ट्रीय संचालन समिति की पांचवीं बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के आईटीआई क्लस्टर के लिए 735.70 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं को मंजूरी दी गई।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस मंजूरी के साथ पीएम-सेतु योजना के तहत नौ आईटीआई क्लस्टर में कुल निवेश बढ़कर 2,171 करोड़ रुपये हो गया है।

मंत्रालय के अनुसार, इन योजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बदलती औद्योगिक जरूरतों के साथ बेहतर ढंग से जोड़ना है।

पीएम-सेतु योजना के तहत उद्योगों की भागीदारी के साथ आईटीआई के बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस योजना में ‘क्लस्टर’ आधारित व्यवस्था अपनाई गई है, जिसमें एक ‘हब आईटीआई’ के साथ कई ‘स्पोक आईटीआई’ जुड़े होते हैं। इससे निवेश, संस्थानों के आधुनिकीकरण और उद्योग की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

मंत्रालय ने कहा कि योजना का लक्ष्य आईटीआई पारिस्थितिकी को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उद्योग भागीदारी के जरिये बदलना तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय