Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

झांसी में बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में बहू, समधी गिरफ्तार

झांसी, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति के कथित तौर पर अपमानित होने के बाद आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी बहू और समधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग ने अपनी बहू और उसके परिवार से कथित तौर पर अपनी तंग आकर सोमवार को फांसी लगा ली थी।

टहरौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रक्षपाल सिंह ने बताया कि नयी बस्ती निवासी प्रमोद यादव (62) के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद उसके बेटे निशांत ने अपनी पत्नी शिवानी और उसके पिता भारत यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

सिंह के मुताबिक, इस मामले में बरुआसागर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी शिवानी (30) और भारत (56) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भारत के बेटे अनुराग की तलाश की जा रही है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशांत से इस साल चार फरवरी को हुई शादी के बाद से ही शिवानी अपने परिजन के साथ मिलकर ससुराल वालों को प्रताड़ित कर रही थी और उन्हें दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल