Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली विधानसभा व सिविक सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद पुलिस ने बताया फर्जी

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली विधानसभा और सिविक सेंटर को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, लेकिन गहन तलाशी के बाद ये धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, विधानसभा को सुबह आठ बजकर करीब 30 मिनट पर धमकी भरा एक ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गयी और जरूरी जांच शुरू कर दी गई।

सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को यह ईमेल मिला था।

व्यापक तलाशी अभियान के बाद परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वहीं, पुलिस ने बताया कि नगर निगम के कार्यालय सिविक सेंटर के सुरक्षा अधिकारियों को सुबह करीब 10 बजे परिसर में बम रखे होने की सूचना देने वाला एक ईमेल मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस के साथ इसे साझा किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर कमला मार्केट थाने के जवानों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने परिसर की तलाशी ली।

अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या पदार्थ नहीं मिला।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया था।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश