Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मुंबई में आईआरसीटीसी के खाद्य आपूर्तिकर्ता और इस्कॉन के तीन प्रतिष्ठानों का खाद्य लाइसेंस निलंबित

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नियमों के कथित उल्लंघन के चलते कुर्ला में आईआरसीटीसी से जुड़े एक आपूर्तिकर्ता और जुहू स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एफडीए ने दो सितंबर को जांच के बाद कुर्ला पश्चिम में स्थित आर. के. एसोसिएट्स एंड होटलियर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण वाले क्षेत्रों में कॉकरोच मिलने, खाना खुला रखे होने, खुले कचरे के पास खाना तैयार किए जाने, फर्श की टाइलें टूटी होने और दीवारों की सतहों पर दरारों समेत कई खामियां मिलीं।

इस साल मई में आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के आयुक्त का पद संभालने के बाद एफडीए ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े कानूनों व नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे राज्य में कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एफडीए ने कहा कि जांच रिपोर्ट और तस्वीरों की जांच करने के बाद सात सितंबर को लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप