Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली भाजपा ने मणिपुरी संगीतकार की हत्या पर शोक जताया, घटना में नस्लीय पहलू होने से किया इंकार

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शहर में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की हत्या को मंगलवार को भयावह घटना बताया और कहा कि इसमें कोई नस्लवादी पहलू नहीं है।

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एक बयान में विपक्षी दलों से अपील की कि वे 'गंदी राजनीति' न करें और उनकी मौत को 'नस्लीय रंग' न दें।

सिंह की सोमवार तड़के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में सामान की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों और ढाबे के कर्मचारियों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

मल्होत्रा ने बयान में कहा, 'मणिपुरी संगीतकार की हत्या एक भयावह घटना है, लेकिन इसमें नस्लवाद का कोई पहलू नहीं है। मैं विपक्षी दलों से अनुरोध करता हूं कि वे गंदी राजनीति न करें और इसे नस्लीय रंग न दें।'

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए विशेष अदालत में मुकदमा चलाने की सिफारिश करेगी।

उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि दिल्ली की पूरी जनता शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत