Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

लद्दाख के उपराज्यपाल सक्सेना को जम्मू-कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। यह जिम्मेदारी मौजूदा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ‘‘छुट्टी पर’’ रहने के चलते दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, सात अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का पदभार संभालने वाले सिन्हा फिलहाल आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के छुट्टी पर रहने के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।’’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश