Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धीकरण’ मामले में कांग्रेस नेता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

हल्द्वानी, आठ सितंबर (भाषा) हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने के मामले में पुलिस ने पार्टी नेता अंजू आर्य की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता आर्य की ओर से हल्द्वानी पुलिस कोतवाली में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हल्द्वानी के पुलिस अधिकारी विजय मेहता ने बताया कि शिकायत में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 299 के साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की धारा 3(1)(आर) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आठ अगस्त को खरगे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ अनुष्ठान किए जाने का मामला सामने आया था। कांग्रेस ने इसे खरगे और अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान बताते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पार्टी ने इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए थे।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच नैनीताल के पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे।

उसने बताया कि जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल करेगी।

भाषा

सं दीप्ति पारुल

पारुल

पारुल