Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ को दूसरे दिन 18.20 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट डेवलपर प्रणव कंस्ट्रक्शन्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 18.20 गुना अभिदान (बोली) मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 2,24,63,137 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 40,87,63,680 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 43.75 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों के कोटा को 15.75 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को एक गुना अभिदान मिला।

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 84.24 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इसने अपने 351 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ के लिए 118-124 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह निर्गम नौ सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ में 315.6 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और निवेशक शेयरधारक द्वारा 35.43 करोड़ रुपये मूल्य के 28.5 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय